Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चौकी इंचार्ज के व्यवहार से भड़के मंडी के व्यापारी

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। आलू फड़ आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन ने मण्डी समिति के सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि लॉकडाउन के चलते आढ़ती व्यापारी आवश्यक वस्तुओं आलू, फल, सब्जी की आपूर्ति करने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। लेकिन मण्डी चैकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की। ऐसी स्थिति में वह कार्य नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी की व्यवस्था आपूर्ति की जिम्मेदारी वह स्वयं सम्भाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *