February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है महानगर

हल्द्वानी। कूड़ा न उठने की समस्या से परेशान जिला प्रशासन ने कूड़ा गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में ही डंप करने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट से अनरुोध किया है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए उच्च न्यायालय में अनुरोध पत्र दाखिल किया गया है। उम्मीद है कि न्यायालय स्तर पर जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या का निराकरण हो जाएगा। वहीं सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में नगर निगम प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है। यदि जल्द ही कूड़ा उठान एवं नियमों के अनुसार निस्तारित नहीं हुआ तो सपा इस कूड़े को अधिकारियों के घरों के सामने फेंकेगी। वहीं नगर निगम की टीम कूड़ा कट्टों में भरने के लिए सड़क पर नहीं उतरी। सूत्रें के अनुसार हल्द्वानी में हर रोज करीब 80 टन कूड़ा पैदा होता है। अगर जल्द ही कूड़ा नहीं उठा तो महामारी फैल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *