Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सिडकुल स्थित ढाबे में कार्य के दौरान चूल्हे पर रखा कुकर फट जाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ंने उसकी हालत में सुधार बताया है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल का 26वर्षीय पुत्र मंगलनाथ आज प्रातः ढाबे में रोज की तरह कुकर में आलू रखकर उबाल रहा था। इसी दौरान कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। पास ही खड़े मंगलनाथ पर खौलता पानी गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग वहां आ पहुंचे जिन्होंने मंगल को उपचार के ेिलए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने मंगल की हालत में सुधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *