Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्णिमा पर हनुमान जी का हुआ सम्पूर्ण चोला श्रृंगार

रुद्रपुर। श्री बालाजी मंडल रुद्रपुर के तत्वधान में रोडवेज के निकट विश्वकर्मा श्री हनुमान मंदिर में पूर्णमासी को हनुमान जी महाराज को मंदिर के पंडित दिनेश चंद्र जोशी व बाबा बाबा रितेश सक्सेना के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज को वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर चन्द शर्मा के परिवार की ओर से संपूर्ण चोला श्रंगार किया गया। प्रातः भक्तों ने मंदिर में श्री बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया। वही मंदिर में श्री हनुमान चालीसा पाठ हुआ। पं. दिनेश वर्मा ने राम भक्त हनुमान बाला जी मेरे घर आना, बाबा भक्त रितेश सक्सेना ने श्री राम जय राम जय जय राम, ऊँ नमः शिवाय, माता रानी के जयकारे, हरे राम हरे रामा,कृष्णा कृष्णा हरे हरे व ऊँ हन्ता हनुमन्ता नमः व बाबा के जयकारे लगाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। श्री गणेश जी, श्री सीताराम जी, शिव जी, ऊँ जय जगदीश हरे, श्री हनुमान जी की आरती हुई व बाबा को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ईश्वर चन्द शर्मा, ममता शर्मा, लक्की शर्मा, दीपांशु शर्मा, पायल शर्मा, निखिल शर्मा, जतिन, गुनगुन, इन्द्रजीत खन्ना, )चा खन्ना, महक खन्ना, तनिष्क खन्ना, नरोत्तम गिरी, राजू हुड़िया, मोनू खुग्गर, अशोक आर्य, दिनेश वर्मा, मुन्नी देवी, उषा यादव, गुîóू यादव, रेखा, निक्की, नेहा,बंटी राठौर, सोनी शर्मा, ओम शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *