Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर मिष्ठान वितरित

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गत दिवस बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जााने की घोषणा करने पर भाजपा नगर महामंत्री राधेश शर्मा व रोशन अरोरा की अगुवाई में मोहल्ला मुखर्जीनगर में मिष्ठान वितरित किया गया। राधेश व अरोरा ने कहा कि राज्यवासियों द्वारा पिछले करीब दो दशकों से गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाये जाने की मांग की जा रही थी जिसे मुख्यमंत्री श्री रावत ने पूरा किया। इस दौरान नरेश उप्रेती, शम्मी गुप्ता, नीलम आर्या, प्रवेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वास, सुखलाल गोलदार, शोभा साना, राजकुमार, पीओ सरकार, नेपाल पाल, वासुदेव, अशोक, रवि सरकार, हरिओम प्रजापति, जय राम प्रजापति, मैलू,अजीत,शिशु, चम्पा, सायरा, सुप्रिया, हरीश गाइन, गणेश, सावित्री, पुष्पा, मीना, नरेश राय, महादेव, विश्वजीत, करन सिंह, गौरीशंकर, दीप्ति सरकार, कविता, तापस, लल्लूराम, हरेन, तारक, प्रदीप, खीतिश विश्वास, कोरी मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *