August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने एक आढ़त के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार शिमला पिस्तौर निवासी जगजीत गंभीर पुत्र रोशनलाल की मल्सा मोड़ किच्छा रोड पर एसआर ट्रेडिंग कम्पनी नाम से आढ़त है। गतरात्रि वह आढ़त बंद कर घर चले गये। आज प्रातः जब आढ़त पहुंचे तो देखा कि आढ़त के ताले टूटे हैं और अंदर गल्ले ेमें रखी 20हजार की नकदी, एक लैपटाप, इंवर्टर, बैटरा गायब था। जगजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *