Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला से दुष्कर्म कर बनायी अश्लील वीडियो

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। कबाड़ के गोदाम में काम करने वाली एक महिला से जबरन दुष्कर्म कर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वह वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में भूतबंगला निवासी एक महिला ने बताया कि वह एक कबाड़ के गोदाम में काम करती है जहां एक माह पूर्व गोदाम के स्वामी ने उससे जबरन दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि गोदाम स्वामी अब उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है और गलत धंधे में उतरने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *