Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)। एसटीएफ गौवंश सरक्षण स्क्वाड टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रतिबंधित गौ मांस के साथ 6 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार भी बरामद किए। टीम प्रभारी अम्बीराम आर्या ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कुरैशी मोहल्ला में कुछ लोग गौ कसी कर रहे हैं और पुलिस की रेेकी करने के लिए एक व्यक्ति एमपी चैक पर खड़ा है। पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोचा तो पता चला कि कुरैशी मोहल्ले के एक घर में गौ कसी हो रही है। पुलिस ने वहां छापा मारा तो मौके पर तीन चार गौवंशिए पशुओं के मांस के टूकड़े बरामद हुए और लगभग 500 किलोग्राम प्रतिबन्धित गौ मांस, मांस काटने के औजार जिसमें तीन कुल्हाड़ी, तीन चापड़, तीन सूजे, 8 छूरे और गौंवशीय पशु की खाल आदि बरामद की गयी। पुलिस ने मौके से मोहल्ला कुरैशी निवासी राशिद कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी, आसिफ कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी, सलमान कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी, आबाज कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी, मो- सैफ कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी, भूरा कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिसटीम में प्रभारी अम्बीराम आर्य, एसआई विनोद यादव, का- जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गणेश सत्याल, स्वरूप सिंह, चन्द्रशेखर मलहोत्र, नरेन्द्र कुमार और चालकराजेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *