Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। जुए के अîóे पर छापामारी कर पुलिस टीम ने चार जुआरियों को धर दबोचा। जामा तलाशी में उनके कब्जे से नगदी व ताश की गîóी बरामद की। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया। मुखबिर की सूचना पर कटोरा ताल चैकी क्षेत्र में रामलीला मैदान के समीप मोहल्ला काजीबाग निवासी आसिफ पुत्र मोहम्मद इस्माइल, ग्राम कचनार गाजी निवासी हिमांशु वर्मा पुत्र अनिल वर्मा, मछली बाजार निवासी शोएब पुत्र अमजद तथा डिजाइन सेंटर के समीप निवासी बच्चा सिंह पुत्र हजारीलाल को धर दबोचा। जामा तलाशी में जुआरियों के कब्जे से पुलिस को 5130 रुपयों की नकदी के अलावा ताश की गîóी बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *