August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मशीन के पट्टे की चपेट में आने से युवक की मौत

काशीपुर,(उद संवाददाता)। मशीन पर काम कर रहा युवक पट्टे की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गोपीपुरा ठाकुरद्वारा निवासी 30वर्षीय मकसूद पुत्र शौकत कुण्डेश्वरी में रूई की धुनाई मशीन में काम कर रहा था कि अचानक मशीन का पट्टा टूट गया और उसके मुंह और सिर पर जा लगा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाां चिकित्सकोंने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *