Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। देहरादून में आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तिलकराज बेहड़ को पुनः पंजाबी महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वहीं रुद्रपुर से देहरादून पहुचे प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री केवल कृष्ण बत्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष अजय सरदाना बन्टी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा, गदरपुर से वरिष्ठ समाजसेवी सुरजीत बत्रा ने बेहड़ को बधाई दी। उधर बेहड़ ने बताया कि पंजाबी समाज को पूरे उत्तराखंड में मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भरोसा मुझ पर पूरी कोर कमेटी ने दिखाया है उसका में आभार व्यक्त करता हु और पूरी प्रदेश की पंजाबी सभा की टीमो का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *