Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांजे के साथ एक युवक पकड़ा, साथी फरार

काशीपुर(उद संवाददाता)। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर सवार होकर जा रहे व्यक्ति के कब्जे से हजारों रुपए कीमत का गांजा बरामद किया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए गांजा तस्कर का चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक गत सायं ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल नारायण दत्त जोशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस रामनगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप वाहनों की चेकिंग में मशगूल थी इसी दौरान उधर से होकर गुजर रही तेज रफ्तार स्कूटी को शक के आधार पर कांस्टेबल राजेंद्र सिंह महर ने होमगार्ड के जवान पंकज कुमार की मदद से रोक लिया। इस दौरान स्कूटी पर पीछे सवार व्यक्ति गाड़ी से उतर गया लेकिन स्कूटी चालक मौके से भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मासु जाली द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी मनोज सिंह रौतेला पुत्र तारा सिंह रौतेला बताया। तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस को सवा 13 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ। आरोपी के फरार साथी का नाम शेरा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *