Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव आज सुबह पानी से भरे एक खाली प्लॉट में लावारिस पड़ा पाया गया। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी मिली है कि मदर कॉलोनी मोहल्ला महेशपुरा निवासी मोहम्मद अनवर 26 वर्ष पुत्र अब्दुल हमीद नशे का आदी है। बताया गया कि गत दिवस वह घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा इस दौरान आज सुबह बर्फ फैक्ट्री के पीछे पानी से भरे एक खाली प्लॉट में उसका शव लावारिस पड़ा पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण पानी से भरे प्लॉट में गिरकर युवक की मौत हुई होगी।मृतक की शादी को लगभग 2 वर्ष हुए। उसके एक बच्ची है। मृतक दो भाई एक बहन है। मृतक के पिता तथा उसका भाई अबरार राज मिस्त्री का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *