Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सासंद भट्ट की कार पहाड़ी से टकराई, बाल बाल बचे

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। पाले की वजह से फिसलकर भाजपा सांसद अजय भट्टð की गाड़ी पहाड़ी टकरा गई। हालांकि सासंद इस दुर्घटना में सकुशल हैैं। सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लाक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टकराई। वाहन में सवार सांसद अजय भट्ट सहित चार लोग बालबाल बचे। बाद में सांसद अजय भट्टð को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। सांसद अजय भट्ट जोस्यूड़ा में मोटर मार्ग का शुभारंभ करने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *