Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कलेक्ट्रेट कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एडीएम नजूल के खिलाफ कलेक्ट्रेट कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने कहा कि एडीएम नजूल जगदीश चंद कांडपाल उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। वह अकारण कर्मचारियों का वेतन रोक देते हैं तथा जूनियर को सीनियर और सीनियर को जूनियर पद पर काम कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने कहा कि जब तक उनका स्थानांतरण जनपद से बाहर नही ंहो जाता वह कार्यबहिष्कार जारी रखेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में राहुल जोशी, संजीव, संतराम, नवीन चंद, प्रकाश चंद, जावेद अख्तर, मोहित कुमार, राकेश कुमार, भगवती, मुन्नी कांडपाल, हरीश, कैलाशचंद, अर्जुन सिंह, आनंद कुमार, फरजाना बेगम, वीरेंद्र सिंह, पूरन चंद, मनोहर राणा, अब्दुल हरीश चंद, भरत, दिवान चंद, रविन्द्र नेगी, जीएस पुरोहित, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, विजय, सुनील, दीपक, रामसिंह, मोहन सिंह, मेहरबान, भूपाल सिंह, देव प्रकाश चक्रवर्ती, नारायण सिंह, कमलेश पंत सहित तमाम कलेक्ट्रेटकर्मी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *