Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रीत विहार फाजलपुर महरौला में बिना अनुमति के बनाये जा रहे दो अनधिकृत भवनों को आज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया।जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सचिव पंकज कुमार उपाध्याय द्वारा गत 13 दिसम्बर को प्रीत विहार फाजलपुर निवासी शरीफ पुत्र बन्ने के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि बिना अधिकारिक अनुमति के भूमि पर अनधिकृत रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके पश्चात सचिव के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आज भवनों को सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *