Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रम मंत्री ने किया मीडिया सेंटर का शुभारम्भ

काशीपुर(उद संवाददाता)। श्रम एवं वन मंत्री हरक सिंह रावत ने आज यहां रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर के नव निर्मित कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर नैनीताल के पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा समेत क्षेत्रीय विधायक, मेयर एवं ब्लाक प्रमुख भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में श्री रावत ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बताते हुए उनके कल्याण हेतु योजनाएं चलाएं जाने की बात कही। वन मंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में पत्रकार खबरों को संकलित करता है लेकिन उसे जो सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए वह नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि भविष्य में श्रमजीवी पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा अन्य योजनाओं की तैयारी है। इस मौके पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन, शिव अवतार शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, विकास गुप्ता, अजीम खान, शिवनंदन टाक, गजेंद्र यादव, मुकुल मानव, अनिल शर्मा, रफी खान, एफयू खान, आरडी खान, दीप पाठक, कुंदन बिष्ट समेत बड़ी तादाद में पत्रकारों के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पुलिस के आला अफसर व्यापारी नेता जसपुर के विधायक आदेश चैहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *