Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। जमीनी विवाद के चलते शिवसेना नेता और उसके भाई ने आज दिन दहाड़े प्राॅपर्टी डीलर को अति व्यस्त रहने वाले सिंधी चैराहे पर गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद मौके पर दहशत फैल गयी। बताया जा रहा है कि हमलावर तब तक प्रापर्टी डीलर पर गोली चलाते रहे जब तक पिस्टल की सारी गोलियां खत्म नहीं हो गईं। मौके पर खड़ी पुलिस भी वारदात के समय उन्हें हिरासत में लेने से बचती रही। प्राॅपर्टी डीलर को जख्मी हाल में सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित भाइयों को मौके से हिरासत में ले लिया है। वारदत की वजह आपसी लेनदेन बताई जा रही है। इसके पहले भी दोनों भाइयों ने प्राॅपर्टी डीलर की हत्या के लिए सुपारी दी थी। वारदात के बाद से चैराहे पर दहशत का माहौल बना रहा। रविवार दोपहर को गोलियों की तड़तड़ाहट की वहज से हल्द्वानी में दहशत फैल गई। सिंधी चैराहे पर सिवसेना नेता गौरव गुप्ता और उसके भाई सौरभ गुप्ता ने प्राॅपर्टी डीलर काठगोदाम निवासी भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी पाण्डे की अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वे उसे तब तक गोली मारते रहे जब तक पूरी पिस्टल खाली नहीं हो गई। वारदात के समय मौके पर पहुंची पुलिस तब तक उन्हें हिरासत में लेने से कतराती रही जब तक वो गोलियां दागते रहे। दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दोनों में जमीन और लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि इससे पहले भी दोनों भाइयों ने प्राॅपर्टी डीलर की हत्या की सुपारी दी थी। मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ डीसी ढौंडियाल समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि किसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार को भूपेन्द्र अपने दोस्त दिनेश के साथ स्कूटी से सिंधी चैराहे की ओर आए थे। इसी दौरान उनका सौरव गुप्ता और गौरव गुप्ता से विवाद हो गया। अचानक से दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद घटना स्थल पर दहशत का मौल बन गया। राहगीरों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाईयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी मौके से बरामद कर ली। दिनदहाड़े हत्या की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी।
लम्बे समय से चल रहा था प्रापर्टी का विवाद
हल्द्वानी । आज सिंधी चैराहे पर दिनदहाड़े हुई हत्या से आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल हैं। दिल दहला देने वाली यह घटना जिसने भी सुनी वह दंग रह गया। इस हत्याकाण्ड के बाद जो दहशत का माहौल बना उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोलीकांड के बाद पुलिस फोर्स मौके पर तैनात हो गई है। गोलीकांड में मारे गए व्यक्ति का नाम भूपी पांडेय बताया गया है। बताया जा रहा है कि वह किसी भंडारी के यहां प्रापर्टी का कार्य करता था।आरोपी सौरभ गुप्ता की सिंधी चैराहे पर कपड़ों का शोरूम है और शिव सेना का नेता है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी न्यायालय में मुकदमा दर्ज है। मृतक भूपी पांडे काठगोदाम निवासी बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। सिंधी चैराहा जहां हल्द्वानी का प्रसिद्ध स्थान है तो वही यह इलाका काफी व्यस्त रहती है। आज हुई इस घटना से हर कोई दंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *