Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोलम्बस स्कूल का वार्षिकोत्सव कल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। माडल कालोनी स्थित कोलम्बस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कल 15 दिसम्बर की रात्रि बाल रामायण नाटक का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्यालय निदेशक मनोज खेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि बाल रामायण नाटक मंचन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पिछले करीब डेढ़ माह से कड़ी मेहनत की जा रही है साथ ही मंचन के दौरान रामायण के दृश्यों के अनुरूप आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय के संस्थापक स्व. बालीराम खेड़ा की मधुर स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। प्रस्तुत होने वाले नाटक मंचन के द्वारा भक्तिमय वातावरण में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेेगी। विद्यालय प्रधानाचार्या वंदना पांडे ने बताया कि नाटक मंचन में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 400 विद्यार्थी अलग अलग दृश्यों में प्रतिभाग करेंगे। बच्चों को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत होने वाला बाल रामायण नाटक मंचन अभिभावकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने में कामयाब होगा। कार्यक्रम सायं 4बजे प्रारम्भ होगा। वार्ता के दौरान उप प्रधानाचार्या कामेश मित्तल भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *