August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि किच्छा मार्ग पर पूना से सिडकुल मोटर पार्ट्स लेकर आया ट्रक चालक जहरखुरानों द्वारा शिकार बना लिया गया। चालक को सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़े देख लोगों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। होश में आने पर चालक ने अपने परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम फतेज गंज भोलापुर बरेली निवासी जीवन सिंह पुत्र ब्रजलाल ट्रक संख्या यूके-06 सीए/9492 का चालक है। उसने बताया कि वह पूना से स्पेयर पार्ट्स लेकर गत दिवस सिडकुल आया था जहां माल उतारने के बाद वह किच्छा मार्ग पर रात्रि खाना खाने पहुंचा। जब वह ट्रक से उतरकर टहल रहा था इसी दौरान दो व्यक्त् उसके पास आये और अपनी बातों में बहलाकर उसे कुछ खाने को ादिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। राह गुजरते लोगों ने जीवन को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा देखा तो उन्होने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मध्यरात्रि जीवन को कुछ होश आया तो उसने किसी के माबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला चिकित्सालय आ पहुंचे। जीवन का कहना है कि अज्ञात लोग उसके पास से पर्स व मोबाइल लूटकर ले गये हैं। पर्स में डीएल, आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित करीब 800 रूपए नकद पड़े थे। जीवन के शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी पाये गये हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *