Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सब्जी मंडी में युवक का शव मिलने से सनसनी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः सब्जी मंडी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जानकाारी के अनुसार आज प्रातः सब्जी मंडी के व्यापारी जब दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर लगभग 20- 25वर्षीय एक युवक का शव पाया गया जो पूरी  तरह से अकड़ गया था। संभावना जतायी जा रही है कि सर्दी के चलते उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मृतक के पेट में चोट के निशान हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *