August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौमांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किच्छा(उद संवाददाता)।एसटीएफ गौवंश सरक्षण स्क्वाड टीम ने गौमांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तस्कर सितारगंज से गौमांस की तस्करी कर बहेड़ी क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सेंट्रो कार भी बरामद की है। गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम केप्रभारी अम्बीराम आर्य ने टीम के साथ पुलभट्टा होते हुए बरा क्षेत्र की नाकाबंदी की। इस दौरान जब उन्होंने एक कार को रोकना चाहा तो उसका चालक नंदेली रोड की ओर कार भगाने का प्रयास करने लगा जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। कार की तलाशीा लेने पर डिक्की में रखे तीन कट्टों में लगभग 150किलोग्राम अवैध गौमांस बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह सितारगंज से गौमांस लेकर बहेड़ी में तस्करी करते थे। ुपलिस ने सेंट्रो कार संख्या डीएल 1सीजे/2931 को भी सीज कर दिया तथा दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पूछताछ में तस्करो ने अपना नाम पता शेखूपुरा बहेड़ी निवासी सैफ उर्फ सोनू पुत्र रईश मियां, मीना बाजार बहेड़ी निवासी मोखजावेद पुत्र बाबू बताया। टीम में एसआई विनोद यादव, जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र कुमार, गणेश सत्याल, स्वरूप सिंह, शेखर मलहोत्रा, नरेन्द्र कुमार व राजेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *