Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशे के इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर दबोचे

काशीपुर(उद संवाददाता)। जिलेभर में चलाए नशे के खिलाफ अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर दो युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से हजारों के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। मुखविर से पुलिस को सूचना मिली कि महेशपुरा तिराहे के समीप दो युवक प्रतिबंधित इंजेक्शनों की खेप लेकर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में है। इसी सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने बताए स्थान की घेराबंदी कर वहां से दो युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहल्ला महेश पुरा निवासी हरपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह तथा दूसरे ने मोहल्ला महेशपुरा जीत काॅलोनी निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अजीज बताया। तलाशी में दोनों के कब्जे से डाइटवेल ब्रूनफीन फेंटमैन के क्रमशः 29 तथा 30 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शन की कीमत हजारों में आंकी जा रही है। जरूरी पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *