Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परिवार के 5 लोगों की एक साथ संदिग्ध मौत

गाजियाबाद(उद ब्यूरो)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से मंगलवार सुबह एक चैंकाने वाली घटना सामने आई। मंगलवार सुबह इंदिरापुरम के वैभवखंड में एक अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी। छलांग लगाने वालों में एक पति और उसकी दो पत्नियां शामिल थीं। इनमें से पति और एक पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, फ्लैट के भीतर दो बच्चों और एक खरगोश की लाश भी मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक गुलशन का परिवार साहिबाबाद का रहनेवाला है। फ्लैट की दीवारों पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। जिसमें आर्थिक तंगी और राकेश वर्मा नाम के किसी शख्स को आत्महत्या का कारण बताया गया है और सभी शवों को एक साथ जलाने की बात कही गई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। छलांग लगाने से पहले पति और उसकी दो पत्नियों ने घर में सो रहे दो बच्चों की गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। यही नहीं पालतू खरगोश को भी गला दबाकर मार दिया। उधर, राकेश वर्मा नाम के शख्स जिसका दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है वह गुलशन को पैसे नहीं दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस राकेश वर्मा की तलाश में जुट गई है। जानकारी यह भी मिल रही है कि संजना पांच साल से परिवार के साथ रह रही थी। वह जीन्स का करोबार देखती थी। गांधी नगर में जीन्स की फैक्ट्री थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *