February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो खाई में गिरने से तीन की मौत,सात घायल

उत्तरकाशी(उद संवाददाता)। जिले के भटवाड़ी-गोरशाली मोटर मार्ग पर पाही गांव के समीप बरात में शामिल एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती देर रात की है। बारात में शामिल कुछ लोग बोलेरो वाहन से गौरशाली गांव जा रहे थे। इस दौरान भटवाड़ी घनसाली मोटर मार्ग पर पाई गांव के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्त की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो व्यक्तयों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर गंगोत्री विधाायक गोपाल रावत, जिलाधिकारी डाॅक्टर आशीष चैहान सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मनेरी पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों में चालक महेंद्र पाल (35 वर्ष) निवासी लाटा अतर सिंह (50 वर्ष) निवासी गौरशाली गांव और अनूप रावत (35 वर्ष) निवासी लाटा शामिल हैं। वहीं, घायलों में यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, निवासीगण गौरशाली गांव, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह निवासीगण लाटा गांव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *