August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने एक आयुर्वेदिक औषधालय पर छाापा मारा। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि बरेली रोड स्थित अनुपम सिनेमा हाल में वैद्य रामचन्द्र आयुर्वेदिक औषधालय में आयुर्वेदिक दवाओं में ऐलोपैथिक दवाओं को मिलाकर बेचा जा रहा है और वहां के वैद्य खुद को यौन संबंधी रोगों के विशेषज्ञ बताते हैं। सीएम पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी महेंद्र सिंह मुंजाल और डॉ. राकेश चिलाना ने आयुर्वेदिक औषधालय पर छापा मारा जहां औषधालय में वैद्य उपस्थित नहीं था जिस पर अधिकारियों ने उन्हें तत्काल उपस्थित होने के आदेश दिये हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *