August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएम के अल्टीमेटम का मिला देखने को असर

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। बेहद संजीदगी से जिले की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने वाले जिम्मेदार डीएम की भूमिका निभा रहे सविन बंसल के अल्टीमेटम का एक और बड़ा असर देखने को मिला है पिछले दिनों जिलाधिकारी ने मण्डी से लेकर तीन पानी तक जर्जर हुई सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान ही एनएचएआई और एनएच की निर्माण दाई संस्था से 1 महीने के भीतर सड़क पैच वर्क निर्माण शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था, जिसका असर दिखने लगा है एनएच की निर्माण दाई संस्था ने बुधवार से तीन पानी से मंडी तक सड़क पैच वर्क निर्माण शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने इससे पूर्व लापरवाही बरतने पर भारी जुर्माना भी लगाया था। गौरतलब है कि मण्डी से लेकर तीन पानी तक सड़कों के गîक्कों में लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी जिसकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर 1 महीने के भीतर सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *