August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गीतांजलि ने जीता मिसेज उत्तराखण्ड रनर अप का खिताब

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। फैशन एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्तराखंड की जानी मानी संस्था मोनाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा काशीपुर में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में रूद्रपुर की गीतांजलि ग्रोवर मिसेज उत्तराखंड फस्र्ट रनर अप चुनी गयी। उन्हें कैथ्लफोर्निया अमेरिका से आयी हालीवुड सेलेब्रिटी डेम मयूनी आॅयरनी ने इस खिताब से नवाजा। मिसेज ग्रोवर की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड नारी शक्ति की अध्यक्षा अलका पाल, टिस्था सेमिनार ग्रुप के श्रीवास्तव, रंजना गुप्ता, पिंकी मल्होत्रा, एलायंस सिटीवन लेडीज वेलफेयर सोसायटी अध्यक्षा सुखविंदर कौर, अमनदीप कौर, नेशनल स्कूल की रंजना गुप्ता ने बधाई दी। अपनी इस उपलब्धि पर गीतांजलि ग्रोवर ने मोनाल वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर डाॅ. गीता सक्सेना का आभार जताया व समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *