Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चलती कार बनी आग का गोला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि गंगापुर मार्ग पर चलती कार के बोनट में आग भड़क उठी। चालक ने किसी तरह आग से कूदकर अपनी जान बचायी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस सहित दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गंगापुर मार्ग स्थित प्रफेंडस इंजीनियरिंग वक्र्स वर्कशाप के स्वामी ज्येष्ठा कालोनी निवासी सुरजीत विश्वास पुत्र सुनील विश्वास की कार संख्या यूए-06जी/3007 को चलाकर रात करीब 11बजे वर्कशाप में कार्य समाप्त करने के बाद मोहल्ला भदईपुरा निवासी अमित शर्मा घर वापस लौट रहा था। अभी वह वर्कशाप से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि उसने कार की बोनट से धुआं निकलता देखा। अचानक बोनट से आग भड़क उठी। आग भड़कते देख अमित शर्मा ने कार से छलांग लगा दी। आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। उसने घटना की सूचना तुरन्त कार स्वामी के साथ ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। मुख्य मार्ग पर कार को आग की चपेट में देखकर कई लोग वहां आ पहुंचे और सभी ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पर्याप्त पानी न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आगपर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *