August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ससुरालियों ने विवाहिता को मारने का किया प्रयास

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारने का प्रयास किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसने जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया और मामले की तहरीर महिला एवं बाल हेल्प लाइन को सौंप दी। दी गयी तहरीर में कुंवरपुर सिसैया सितारगंज निवासी नीतू ने बताया कि उसका वर्ष 2012 में हेमेंद्र पुत्र रामचरण के साथ विवाह हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। शादी के बाद उसके ससुराल वाले आयेदिन दहेज की मांग करते हैं और दो लाख रूपए और कार न देने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। गत दिनों उसके ससुरालियों ने उसका गला दबा दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की तथा उसके सिर पर ईंट मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर उसने अपना उपचार कराया और मामले की तहरीर सौंप दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *