Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर (उद संवाददाता)। शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए एक युवक की तड़के ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह ट्रक ड्राइवर था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं कॉलोनी कचनाल गाजी निवासी विक्रम सिंह उर्फ रिंकू 30 वर्ष पुत्र मदनलाल पेशे से ट्रक ड्राइवर है। आज तड़के लगभग 4ः00 बजे वह शौच के लिए रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग की ओर गया इस दौरान उधर से होकर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। मृतक दो भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *