October 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। खाना बनाते हुए आज प्रातः गैस सिलेंडर अचानक लीक होने से किचन में आग भड़क उठी जिससे रसोई घर में आग लग गयी और हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला आर्य नगर स्थित डॉक्टर सिंह वाली गली महेश पुरा पुलिया के समीप निवासी अशोक कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के यहां शादी की तैयारियां चल रही है। आज गोद भराई की रस्म होनी थी। इसी को लेकर सुबह से घर में तैयारियां चल रही थी। परिवार के लोग किचन में खाना बनाने की तैयारी में थे इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग भड़क उठी और रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड की सूचना फायर कर्मियों समेत सिटी पेट्रोल यूनिट को मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचेे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रूपए का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *