August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बाजपुर के युवक ने एक नाबालिग किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध जताया तो आसपास के लोग एकत्र हो गये और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ुपलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग किशोरी का बाजपुर क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। गतरात्रि उसने 8बजे गांधीपार्क में युवक को मिलने को बुलाया जिस पर वह युवक अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा औरउसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। जब लड़की ने विरोध जताते हुए शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने एकत्र होकर आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के परिजनों के तहरीर न देने पर पुलिस ने उसका शान्ति भंग में चालान कर दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *