Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्रवृत्ति घोटालाः अब रूद्रपुर और गदरपुर में होगी जांच

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। छात्रवृत्ति घोटाले में अब रूद्रपुर और गदरपुर के कई कालेजों में जांच की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि एसआईटी की टीम ने अब तक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले को लेकर जसपुर, काशीपुर और सितारगंज में जांच की थी जिसमें लगभग 900 लोगों से पूछताछ की गयी थी जिनमें छात्र,कालेज प्रबंधक और दलाल शामिल थे। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिनमें से कुछ गिरफ्तारियां हुई थीं और 4करोड़ रूपए के घोटाले की पुष्टि की गयी थी। एसएसपी ने कहा कि अब रूद्रपुर और गदरपुर के विभिन्न कालेजों में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर जांच शुरू की जायेगी और कालेज प्रबंधन तथा छात्रों से पूछताछ की जायेगी और जो भी दोषी पाया जायेेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *