Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एलायंस में खुला फ्यूजन ब्यूटी स्टूडियो

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। शहर की पाश कालोनी एलायंस में गत दिवस फ्यूजन ब्यूटी स्टूडियो का भव्य शुभारम्भ हुआ। एलायंस सोसायटी के अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल, उपाध्यक्ष सीए अरनाम चैधरी एवं सचिव एसके शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ब्यूटी स्टूडियो का शुभारम्भ किया। इस मौके पर अतिथियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। फ्यूजन ब्यूटी स्टूडियो के स्वामी सिम्पी सुखीजा ने बताया कि महिलाओं के मेकअप से सम्बन्धित सभी सुविधाएं उनके ब्यूटी स्टूडियो में उपलब्ध हैं। इस मौके पर बलवीर सुखीजा, बलदेव मुंजाल, राहुल हुड़िया, शिल्पी हुड़िया, श्वेता छाबड़ा, बीना सुखीजा, दीपक मुंजाल, गुरदीप सिंह, पुष्कल सुखीजा, ज्योति सुखीजा, विकास सुखीजा, विजय तनेजा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *