Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एनएच 74 घोटाले के फरार आरोपियों  की कुर्की की तैयारी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जनपद के एनएच 74 घोटाले के फरार आरोपियों  पर नकेल कसने की कार्रवाई को लेकर पुलिस न्यायालय पहुंच गयी है। जानकारी देते हुए एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि एनएच 74 में भूमि घोटाला हुआ था जिसमें कई किसानों नें फर्जी तरीके से 143 कराकर करोड़ों रूपए का मुआवजा हासिल कर लिया था। मामला खुलने पर कई अधिकारियों और किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं। लेकिन 35 आरोपी किसान फरार चल रहे थे जिनमें से पिछले हफ्ते पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और कुछ आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसआईटी ने बताया कि लगभग 25 आरोपी किसान अब तक फरार चल रहे हैं जिनके खिलाफ 82 की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कोर्ट में आवेदन कर दिया है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *