Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के दो ई रिक्शा समेत तीन गिरफ्रतार

काशीपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी के दो ई रिक्शा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलश मंडप रोड के समीप मदर कालोनी निवासी जिशान पुत्र मो- यामीन, सफदर माहीगीर पुत्र निसार अहमद और सिरसाखेड़ा मूड़ापांडे निवासी शाकिरपुत्र मुसब्बर अली को गिरफ्रतार कर लिया जबकि जुनैन पुत्र अनवर अली फरार हो गया। तीनों के कब्जे से चोरी किये गये दो ई रिक्शा बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मदर कालोनी से यह दो ई रिक्शा चोरी किये थेे। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, चेतन रावत, कां- गिरीश जोशी व महेंद्र डंगवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *