Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सहयोगी)। चमोली से निजमुला मोटर मार्ग पर देर रात थल्ली तोक पर एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। मैक्स में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने चारों के शवों को बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। मैक्स ब्यारा से सेंजी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि हादसा देर रात हुआ अंधेरा होने और गहरी खाई में उतरने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने से रेस्क्यू के काम में दिक्कत आ रही थी। ंजिसके बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया। रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने चारों लोगों के शव को कड़ी मशक्कत के बबाद खाई से निकाल लिया। मृतकों की पहचान हिम्मत सिंह पुत्र धन सिंह निवासी सैंजी चमोली, लक्ष्मण सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ब्यारा चमोली, नरेंद्र सिंह पुत्र थान सिंह सैंजी चमोली और मदन लाल पुत्र मांगू लाल सैंजी चमोली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *