Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके कब्जे से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसआई नवीन बुधानी, कां. मनोज कठायत और भगीरथ तीनपानी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर करतारपुर रोड से जा रहे बगवाड़ा भट्टा निवासी गोविंद पुत्र मंगल को धर दबोचा। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर फायरिंग करते हुए फोटो पोस्ट की थी जिस पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ 25आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *