Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा कारतूस व अवैध शराब समेत दंपत्ति गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिवस गश्त के दौरान ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तमंचा कारतूस व भारी मात्रा में वअैध शराब समेत दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी की अगुवाई में एसआई दिनेश सिंह, कां- जगमोहन गौड़, जयकुमार, भूपेंद्र जीना व माधुरी त्रिपाठी एसएसपी के निर्देश पर नशे के विरूद्ध अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस श्मशान घाट रोड आजादनगर पहुंची जहां यहीं के निवासी जीत सिंह पुत्र जगीर सिंह व उसकी पत्नी कुलवंत कौर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में 54लीटर अवैध शराब बरामद हुई। तलाशी लेने पर जीत सिंह के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं एसआई धर्मेन्द्र आर्य ने काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटी अभियुक्त ग्राम भव्वापुर बरेली निवासी हाल निवासी सिडकुल रोड भूपेंद्र पाल कश्यप पुत्र रामपाल को औचक दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गत सायं गश्त के दौरान फुटबाल मैदान के पास जीतलाल ट्रांजिट कैंप निवासी धीरत पुत्र नित्यानंद को संदिग्ध रूप से घूमते अवैध चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *