August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी हुए लाखों के मोबाइल, शिकायतकर्ताओं को सौंपे

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। मोबाइल खोने व चोरी होने की लिखित व ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप सेल ने प्रदेश के अलावा राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब ओर यूपी के विभिन्न जनपदों से लगभग 186 मोबाइल फोन रिकवर किये और शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द कर दिये। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 21लाख रूपए है। मोबाइल ऐप व एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने पूर्व में 736 मोबाइल रिकवर किये थे और अब तक 922 मोबाइल रिकवर कर चुकी है। यह मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के हैं। टीम में एसओजी प्रभारी दिनेश पंत,कां- अशोक सिंह रावत, चंदन सिंह शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *