Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद सवांददाता)। पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर सैकड़ों लीटर अवैध शराब के साथ उपकरण जब्त कर लिये। पुलिस को देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ ग्राम बिडोरा मझोला के समीप छापामारी अभियान चलाया जिसको देख शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गया और वे फरार हो गये। पुलिस ने मौके से 200लीटर अवैध शराब समेत चार भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिये और हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष भट्टð ने कहा कि ग्राम बिडौरा निवासी परमजीत सिंह ऊफ पम्मा पुत्र मोहन सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, बाबू पुत्र गुरनाम सिंह, मनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कारवाई शुरू कर दी है है। पुलिस टीम में रोहित गोस्वामी, मनोज बोरा, रविंद्र वर्मन, प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *