August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवसाद से पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान

काशीपुर (उद सवांददाता)।  अवसाद से पीड़ित एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कुमाऊं ब्लॉक कुंडेश्वरी निवासी पुष्कर सिंह कार्की 55 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह कार्की खेती बाड़ी का काम करते थे। उसके दो पुत्र हैं। छोटा बेटा दीपक आर्मी में है जबकि बड़ा बेटा मोहन सिंह प्राइवेट जॉब करता है। गत सायं पुष्कर सिंह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। रात जब उसका बड़ा बेटा मोहन काम पर से वापस घर लौटा और पिता को न देख उसने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसके पिता ने रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे से फांसी लगा ली थी। मृतक के आसपास ही दो मकान है। पड़ोस वाले मकान में उसके बड़े बेटे का परिवार रहता है। घटना के समय मृतक की पत्नी तथा अन्य लोग बड़े बेटे मोहन सिंह के घर में थे। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। जरूरी पूछताछ के बाद उसने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है। उप निरीक्षक अर्जुन सिंह गोस्वामी ने बताया कि मृत्यु का कारण अवसाद हो सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *