October 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा ढाई हजार का इनामी बदमाश

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। हत्या के मामले में फरार चल रहा इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि पाकवाड़ा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 2500 रूपए का इनामी बदमाश अजीम पुत्र स्व– अली जान काशीपुर में वर्ष 2011 में ंहुई हत्या के मामले में वांछित चल रहा था और वर्तमान में हल्द्वानी में नाम बदलकर और छिपकर रहकर आटो चला रहा था। उसे मुखबिर की सूचना पर कुण्डेश्वरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। एसटीएफ टीम में कां– दीपक अरोरा, महेंद्र गिरी, गोविंद सिंह, वीरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *