August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः गूलरभोज क्षेत्र में पालतू मवेशियों के लिए घर के समीप ही पराल लेने गई महिला पर गीदड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार गूलरभोज निवासी 53वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी सुंदर सिंह आज प्रातः करीब 7-30बजे पालतू मवेशियों के लिए घर के समीप ही पराल लेने गयी थी जहां पहले से गीदड़ घात लगाकर बैठा था। ज्यों ही सरस्वती पराल लेने उसके समीप पहुंची अचानक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। सरस्वती ने शोर मचाकर भागने की कोशिश की तो गीदड़ ने उसके पैर पर काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के कई लोग आ पहुंचे। तब तक गीदड़ मौके से भाग गया था। परिजनों ने घायल सरस्वती का घर में प्राथमिक उपचार किया जिसके पश्चात उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त गीदड़ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में आतंक मचाये है। इसकी जानकारी विन विभाग को भी दी गयी लेकिन अभी तक गीदड़ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *