Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर पड़ी जिससे परीक्षा केन्द्र में हड़कम्प मच गया। परीक्षार्थी का उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी आवास विकास कालोनी निवासी बी कॉम द्वितीय वर्ष की छात्र सौम्या अरोरा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जिससे परीक्षा केन्द्र में हड़कम्प मच गया। परीक्षा केन्द्र समन्वयक डॉ- दिनेश शर्मा आदि ने तत्काल बेहोश छात्र पर पानी के छींटे डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की साथ ही उसके उपचार में चिकित्सक की भी मदद ली। बताया जाता है कि सौम्या रक्तचाप कम होने के कारण बेहोश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *