Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धर्म-जाति से ऊपर है योगः मोदी

रांची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि योग धर्म और जाति से ऊपर है। इसे हर आदमी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं।  5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  में शामिल होने के लिए पीएम मोदी  गुरुवार रात को ही रांची  पहुंचे। उन्होंने रांची की मेजबानी में आयोजित योग दिवस में 30 हजार सेे अधिक लोगों के सााथ योग किया। पीएम  के साथ योग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह और क्रेज देखा गया। रांची के प्रभात तारा मैदान में ऐतिहासिक 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के विशेष वायुसेना विमान ने रांची एयरपोर्ट से सुबह 8ः45 बजे उड़ान भरी। योग दिवस के जरिये देश-दुनिया में लंबी लकीर खींचने वाले पीएम मोदी ने इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री राुवर दास की सराहना की।  इस दौरान लोग पीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिख रहे थे। पीएम जिस ओर भी गए उनकी तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *