Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परीक्षा छूटने पर छात्रा बेहोश

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। परीक्षा देने से वंचित छात्रा महा विद्यालय गेट पर बेहोश हो गई। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। उसे तत्काल अन्य छात्र-छात्राओं की मदद से निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। आज बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा होनी थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को बिना सूचित किए यह परीक्षा 4 जून को करा ली। आज सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने वहां पहुंचे तो उन्हे पता चला कि परीक्षा पहले ही हो चुकी है। जिसके चलते एक छात्रा वहां बेहोश हो गयी। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *