Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता रिटायर्ड फौजी का शव झाड़ियों में बरामद

काशीपुर(उद संवाददाता)। पिछले 4 दिन से संदिग्ध् परिस्थितियों में लापता एक रिटायर्ड पफौजी की लाश झाड़ियों में पाई गई। सड़ांध् आने पर स्थानीय लोगों को इसका पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की मानें तो मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। ऽबर लिऽे जाने तक इस मामले में मृतक परिजनों द्वारा संबंध्ति थाना पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी जा सकी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पिपलिया सुल्तानपुर पट्टðी बाजपुर निवासी जगदीश चंद्र शर्मा 60 वर्ष पुत्रा भगतराम रिटायर्ड पफौजी थे। बीते 6 जून को वह संदिग्ध् परिस्थितियों में घर से लापता हो गए। इस दौरान परिजनों ने तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद इसकी तहरीर सुल्तानपुर पट्टðी चैकी पुलिस को दी। पुलिस लापता पफौजी की तलाश में जुटी हुई थी कि गत सायं घर से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर पफौजी की सड़ी गली लाश झाड़ियों में पड़ी पाई गई। मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *