Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्टोर की ग्रिल उखाड़कर हजारों का सामान उड़ाया

गदरपुर(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने बुध बाजार परिसर में नगर पालिका के स्टोर की खिडकी से ग्रिल उखाडकर अंदर रखे हजारों रूप्ये के  सामान को उडा लिया गया। प्रभारी स्टोर लिपिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुध बाजार परिसर में नगर पालिका का स्टोर बना हुआ है। गुरूवार की मध्य रात्रि किन्हीं अज्ञात चोरों ने स्टोर की खिडकी पर लगी लोहे की ग्रिल को उखाड दिया और स्टोर के अंदर घुसकर हजारों रूप्ये कीमत का सामान उडा लिया। शनिवार को जब पालिका के सफाई कर्मी स्टोर के पास पहुंचे तो उन्होंने खिडकी की ग्रिल को उखडा हुआ पाया। अज्ञात चोरों ने स्टोर के अंदर रखे पुराने लोहे आदि पर हाथ साफ किया था। प्रभारी स्टोर लिपिक विजेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। स्टोर में चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआइना किया और अज्ञात चोरों को जल्द ही पकड लिये जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *